Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 51 किलो की माला पहना कर...

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 51 किलो की माला पहना कर किया गया स्वागत

किछौछा अम्बेडकर नगर। देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी सायकिल यात्रा के 35 वें दिन मंगलवार को टांडा विधान क्षेत्र के बसखारी में पहुंचने पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सायकिल यात्रा के दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता व सपा नेता अर्पित वर्मा के नेतृत्व में हुई जनसभा का संचालन सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने किया।

 देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी सायकिल यात्रा के मुख्य नेता लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव को 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अर्पित वर्मा के तरफ से उपहार के तौर पर एक  रेंजर सायकिल लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव को भेंट किया गया तथा उन्हें कई स्मृति चिन्ह भी दिए गए। इसके अलावा सायकिल यात्रा में शामिल प्रयागराज, अमेठी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गाजीपुर, बलिया समेत कई जनपदों के सपा नेताओं को फूल-मालाओं से लाद कर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। यहां हुई जनसभा को पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विजय मणि यादव, रघुनाथ यादव, निखिल जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय वर्मा माथुर, अहमद हुसैन जंग बहादुर खां समेत कई जनपदों से आए सपा नेताओं ने संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। वही साईकिल यात्रा और जनसभा में हाजी खलीक अशरफ, यहिया अशरफ, ब्लाक प्रमुख टांडा सुरजीत वर्मा, मेराज अहमद, आत्मा राम वर्मा, जोहेब के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments