Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठा की गई मिट्टी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठा की गई मिट्टी

किछौछा अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत टांडा विधानसभा क्षेत्र के हंसवर में  बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह उर्फ नरेंद्र मोहन के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में मिट्टी इकट्ठा की गई।इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने शहीदों के सम्मान में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी सहित देश के सुरक्षा में विभिन्न सुरक्षा बलों के सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उनका सम्मान किया जा रहा है।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत हमें देश के प्रति समर्पण और बलिदान को याद दिलाता है। इस दौरान वरुण ,बाबूलाल, जवाहर मौर्य ,लालमन, राम दरस ,सुग्रीव कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments