Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन

सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन

अयोध्या। बरसात के मौसम को देखते हुए सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। यह प्रतियोगिता अब 18 सितम्बर से 13 अक्टूबर के बीच आयोजित की जायेगी। जिसमें लोकसभा अयोध्या के सभी ब्लाकों, मया, तारुन व अयोध्या महानगर में कार्यक्रम होने है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बीकापुर में 26 सितम्बर, 27 को सोहावल को हैरिग्टनगंज, 30 को दरियाबाद, 03 अक्टूबर को मिल्कीपुर, 04 को पूरे डलई, 05 को पूरा, 06 को बनीकोडर, 07 को सिरौली गौसपुर, 09 रुदौली, 10 अमानीगंज, 11 को मसौधा, 12 को मवई व 13 अक्टूबर को अयोध्या महानगर में होगा। इसके अलावा 18 सितम्बर को तारुन व 20 को मया में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों के भीतर मौजूद प्रतिभा को समाज के सामने लाकर उसे प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस दौरान निबंध लेखन, पेटिंग, बाल संसद का गठन, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थी के पास शिक्षा के साथ समाजिक ज्ञान भी आवश्यक होता है। पठ्न पाठ्न के साथ उनके भीतर छुपी प्रतिभा में निखार लाने के लिए इस तरह के आयोजन अति आवश्यक होते है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में उत्साह समाहित होता है। उनके भीतर सामूहिकता का भाव भी जागृत होता है। यही सामूहिकता का भाव जीवन पथ में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments