Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के साथ एक गिरफ्तार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने एक 38 वर्षीय युवक को मुखबिर की सूचना पर चाकू के साथ गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह व अनुज सिंह क्षेत्र देखभाल में लगे हुए थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति एक अदद चाकू लेकर सीएससी नगपुर मोड पर खड़ा है पुलिस वालों ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए घेर कर पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ हमीद उज्जमा पुत्र लाल मोहम्मद निवासी करीमपुर नगपुर बताया जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अदद चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments