Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जानें की शिकायत, पोर्टल पर

बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटवाए जानें की शिकायत, पोर्टल पर


जलालपुर अंबेडकर नगर।  बंजर भूमि पर अनधिकृत रूप से काबिज कब्जेदार का कब्ज़ा हटाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। नगर पालिका जलालपुर के विस्तारित क्षेत्र हाजीपुर निवासी अनुभव पटेल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सप्ताह भर पूर्व गांव के बच्चा राम आसाराम पुत्रगण राम चेत निवासी वार्ड नंबर एक हाजीपुर द्वारा उप जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र देकर शिकायत की गई थी कि गाटा संख्या 197 में लगभग चार विस्वा बंजर भूमि है जिसको सुरक्षित किया जाए। उप जिलाधिकारी के आदेश पर हल्का लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश की तो शिकायतकर्ता का बंजर की भूमि खुद कब्जा किए हुए हैं, इसके संबंध में अनुभव पटेल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने की मांग की है। प्रकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बंजार की भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जदारों को खाली कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments