Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्यपाल के आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के जनपद में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में तहसील टांडा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चिंतौरा, आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा, पंचायत भवन चिंतौरा तथा आरआरसी सेंटर चिंतौरा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र चिंतौरा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था ठीक किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां, सुविधाए बेहतर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव, परियोजना निर्देशक दिलीप सोनकर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह,खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।


प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित



जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के जनपद में पांच सितम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

      महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक,लोहिया भवन में अन्य कार्यक्रम के अतिरिक्त क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ, डीसीएनआरएल, डीसी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

       बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments