Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में आयोजित किया गया कार्यशाला

भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में आयोजित किया गया कार्यशाला

अंबेडकर नगर। भाजपा के वोटर चेतना महा अभियान की जिला कार्यशाला के बाद शनिवार को जनपद की सभी 23 मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवम अभियान के जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सह संयोजक पंकज वर्मा की देख रेख में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

               कटेहरी,बसखारी एवम जलालपुर नगर मण्डल की आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता बनने की योग्यता पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करने का महाअभियान भाजपा ने शुरू किया है। जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घरों पर जाकर उनके परिवार में 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं और युवतियों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे।भाजपा वोटर महा अभियान चलाकर आने वाले लोक सभा चुनाव में मतदाता बनने से कोई छूटे नहीं इस विषय पर गम्भीरता से कार्य कर रही है।कहा कि युवा मतदाता चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।युवा पीढ़ी ही नए भारत की  तक़दीर और तस्वीर बदलने वाला है।जिसके कंधे पर भारत की स्वच्छ और देश हित की सरकार चुनने की बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यशाला में शामिल लोगों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने और कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप पर अपलोड करने का आवाहन किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में देश की प्रतिभाओं को जन जन तक पहुंचाने वाला होता है जिसे देश की जनता सुनने को आतुर रहती है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की विज्ञप्ति के अनुसार मंडलों की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,संजय सिंह,दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments