Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक को पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

शिक्षक को पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। शिक्षक के साथ आधा दर्जन युवकों द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है । बीते गुरुवार को सत्येंद्र निवासी गौसपुर ककरिया कोतवाली जलालपुर जो जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ा गांव में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और विद्यालय से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे तभी कोतवाली क्षेत्र के चंदन पट्टी गांव के पास दो बाइक सवार छः लोगों ने राड, केबल तथा धारदार  हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सत्यम, अभिषेक निवासी मधवापुर कोतवाली जलालपुर कृष्णकांत निलासी गौरा महमदपुर कोतवाली जलालपुर तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने तीनों नाम जद आरोपियों सत्यम ,अभिषेक वा कृष्ण कांत को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । इन सभी के ऊपर 147, 148, 323, 342, 324 व 308 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments