Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक के ऊपर आधा दर्जन युवकों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

शिक्षक के ऊपर आधा दर्जन युवकों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। विद्यालय से घर जा रहे शिक्षक को बीच रास्ते में दो बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने अचानक धारदार समेत विभिन्न वस्तुओं से हमला कर दिया जिसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।मारपीट की घटना को देख तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए जिसमें से दो लोगों की जमकर धुनाई करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया ,अन्य फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र  का है । कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर काकरिया निवासी सत्येंद्र पुत्र केशव राम जो कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं विद्यालय से छुट्टी होने के पश्चात घर जाते समय गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दोपहर में सत्यम व अभिषेक निवासी माधवपुर तथा कृष्णकांत निवासी गौरा मोहम्मदपुर तथा तीन अज्ञात लोगों ने बसखारी रोड चंदन पट्टी के पास सुनियोजित तरीके से राड, पाइप ,डंडा तथा धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बेहोश होकर शिक्षक गिर गए स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर पीड़ित को थाने ले जाया गया होश आने पर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की है । मारपीट के दौरान बीच बचाव में आए लोगों ने दो लोगों को पकड़ कर पिटाई कर दिया और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है तथा आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शिक्षक के साथ हुई मारपीट को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही है किस कारण से शिक्षक पर जानलेवा हमला किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments