Friday, July 31, 2026
HomeNewsरेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शारीरिक रुप से कमजोर श्रद्धालुओं के मिलेगी...

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शारीरिक रुप से कमजोर श्रद्धालुओं के मिलेगी बैट्री रिक्शा की सुविधा

अयोध्या। दिव्यांग, बीमार व बुजुर्गो को रामनगरी के रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म पर बैटरी रिक्शा की सुविधा मिलेगी। अयोध्या जंक्शन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह के द्वारा यह सुविधा जनता को समर्पित की जायेगी। दोनो रेलवे स्टेशनों पर दो-दो बैट्री रिक्शा यात्रियों की सुविधा हेतु उपलब्ध होगा।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की हर अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। रेलवे स्टेशन के भीतर शारीरिक रुप से कमजोर लोगो के आवागमन दिक्कतें होती थी। रामनगरी अयोध्या में दर्शन हेतु बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की आमद भी होती है। जिनकी अपेक्षाओं को पूरा करते हुए बैटी रिक्शा की व्यवस्था प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए की गई है।
उन्होने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकताओं में है। जिससे अयोध्या आने पर उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए बेहतर आवगमन सुविधा प्रदान की जा रही है। सड़को का चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण, अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त अयोध्या का रेलवे स्टेशन का निर्माण रामनगरी में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments