Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआमिर बने सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव

आमिर बने सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव

 बसखारी अंबेडकर नगर। आमिर सिद्दीकी को सपा  अल्पसंख्य सभा का प्रदेश सचिव बनायें जाने एवं शुक्रवार को क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया है। साथ ही सपा के शीर्ष नेतृत्व एवं सपा अल्पसंख्यक  सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो शकील नदवी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शुक्रवार को वरिष्ठ सपा नेता शाद सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रथम आगमन पर हंसवर में  सैकड़ों सपाइयों ने मोहम्मद आमिर सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत  प्रदेश सचिव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर सपा को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर मोहम्मद मजहर, नियाज सिद्दीकी सैय्यद नोमन, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मौदूद अहमद, रब्बानी, अकबाल सिद्दीकी, मोहम्मद अशफाक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments