Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक हफ्ते पहले कई लोगो को घायल करने वाले अनियंत्रित थार का...

एक हफ्ते पहले कई लोगो को घायल करने वाले अनियंत्रित थार का चालक गिरफ्तार

अयोध्या। शहर के व्यस्ततम इलाके सुभाषनगर में अनियंत्रित थार से कई लोगो को घायल करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले गुरुवार को शाम करीब 8 बजे घटना हुई थी। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी थी। घटनास्थल से पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया था। थार के चालक की तलाश में पुलिस जुटी थी।
पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को थार जीप के अज्ञात वाहन चालक के द्वारा टक्कर मारकर जरीना बानों पत्नी मो शमी व कई लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें जरीना बानों की मौत हो गयी थी। विवेचना के दौरान विकास कुमार पुत्र खुशीराम निवासी लाला का पुरवा सोखावा थाना रौनाही जनपद अयोध्या का नाम वाहन चालक के रुप में प्रकाश में आया। जिसमे ंविकास को अफीम कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का धारा 279/337/338/427/304 भादवि0 के तहत चालान करते हुए जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments