Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवांक्षित आरोपी  गिरफ्तार

वांक्षित आरोपी  गिरफ्तार

जैतपुर,अंबेडकर नगर। अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में जलालपुर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मौर्या के नेतृत्व में जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक लवध्वज अपने हमराही हेड कांस्टेबल शैलेश कुमार.कांस्टेबल रामकृपाल गौड के साथ जैतपुर थाना क्षेत्र के अचलनगर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग में मौजूद थे, इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि थाना जैतपुर का मुकदमे में वाछिंत कुँवर मयंक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र सुनील सिंह ग्राम निवासी शिवपाल थाना जैतपुर आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अहिरौला के फुलवारिया तिराहा पर मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक लवध्वज अपने हमराही सिपाहियों के साथ पहुंचकर थाना जैतपुर में मुकदमा अपराध संख्या 74/23 धारा 306 के अभियुक्त कुँवर मयंक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र सुनील सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments