Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को भगाए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को भगाए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। दो दिन पूर्व भगाई गई किशोरी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित माँ ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री जो घर पर रहती थी जिसे विपक्षी राहुल मिश्रा निवासी चैनपुर उधव पट्टी थाना जैतपुर अपनी माता अशोका देवी के सहयोग से मेरी पुत्री को एक मोबाइल दिया था, उसी मोबाइल फोन से वह चोरी-छिपे बात किया करती थी, जो बीते पांच अगस्त को रात करीब 11 बजे राहुल मिश्रा और उसकी  मां ने मेरी पुत्री से बात कर उसे घर से कुछ दूरी पर बुलाया और बहला-फुसलाकर भगा ले गए। उलाहना देने पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments