Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदेश के बाद भी प्रबन्धक ने नहीं ग्रहण कराया कार्यभार, शिक्षक ने...

आदेश के बाद भी प्रबन्धक ने नहीं ग्रहण कराया कार्यभार, शिक्षक ने दी अनशन की चेतावनी

अयोध्या। उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक के आदेश सात दिन में कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश का अनुपालन न करने का विद्यालय के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य पर शिक्षक ने लगाया है। इसको लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र मेें प्रवक्तार जीव विज्ञान अवधेश सिंह का कहना है कि 31 जुलाई तक कार्यभार न ग्रहण कराये जाने की स्थिति में वह जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या के कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर विवश होंगे।
अवधेश सिंह ने बताया कि उनका स्थानांतरण निदेशालय के आदेश पर के0एस0इ0 का0 महरारा हाथरस से श्याम सुन्दर सरस्वती इंटर कालेज अयोध्या हेतु किया गया है। अपने मूल विद्यालय से कार्यमुक्त होकर स्थानांतरित विद्यालय के प्रधानाचार्य के कार्यालय पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण कराये जाने हेतु लिखित प्रत्यावेदन प्राप्त कराया। उन्होने बताया कि स्थानांतरित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबन्धक विधि विरुद्ध कारणों से कार्यभार ग्रहण नहीं करा रहे है। जबकि उनकी सभी जिज्ञासाओं का शमन माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा लिखित रुप से कर दिया गया है। जिसके बाद भी कार्यभार न ग्रहण कराकर उच्चाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments