Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या31 जुलाई तक अटल आवासीय विद्यालय को हस्तगत करने का निर्देश

31 जुलाई तक अटल आवासीय विद्यालय को हस्तगत करने का निर्देश

अयोध्या। संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद चंद्र जैन, अयोध्या मंडल की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त ने शेष बचे कार्यो को जल्द पूरा करते हुए 31 जुलाई तक हस्तगत कराने के लिए कहा। जिस पर पी डब्लू डी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया तथा शेष कार्य माह अंत तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने विद्यालय परिसर में पॉम ट्री रोपित किया और कहा कि परिसर में एकरूपता लाने एवम और अधिक आकर्षक बनाने के लिए थीम आधारित पौधों को रोपित किया जाय। निरीक्षण के दौरान उप श्रम आयुक्त प्रतिभा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, रजनीश गौतम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड, रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड रुदौली पंकज राय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अयोध्या, नारायण पी के राय, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, प्रभात कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रोजेक्ट मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments