Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आवाहन पर दो घंटे सभी सरकारी अस्पतालों में...

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आवाहन पर दो घंटे सभी सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिस्कार

अयोध्या। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आवाहन पर जिले में दो घंटे कार्य बहिस्कार किया गया। जिसमें स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे व नेत्र परीक्षण अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, इलेक्ट्रियन संवर्ग, ईसीजी टेक्निशियन सम्मलित हुए। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर प्रदेश संगठन के आवाहन पर प्रातः 8 बजे से दस बजे तक जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय, सभी सीएचसी व पीएचसी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टार्फ नर्सेज अध्यक्ष पूनम गुप्ता, मंत्री अजेय प्रताप सिंह, फार्मेसिस्ट संवर्ग के अध्यक्ष प्रवीन दूबे, मंत्री योगेन्द्र त्रिपाठी, लैब टेक्निशियन अनिल सिंह, रामजी गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments