Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघाघरा में डूबे अधेड़ का पुलिस ने बरामद किया शव

घाघरा में डूबे अधेड़ का पुलिस ने बरामद किया शव

आलापुर अम्बेडकर नगर। एक दिन पूर्व  बिड़हर घाट पुल से घाघरा नदी में कूदे अधेड़ का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। गौरतलब है कि विगत सोमवार की शाम बिड़हर घाट पुल से 55 वर्षीय अधेड़  विनोद गुप्ता निवासी इटहुवा सुंदरपुर ने पुल पर साइकिल और चप्पल छोड़ घाघरा नदी में छलांग लगा दिया था, जिसका शव मंगलवार को रामबाग घाट से बरामद कर लिया गया ।मालूम हो नदी में कूदने की सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने सोमवार से ही जांच पड़ताल शुरू कर दी थी और अधेड़ की तलाश में लगी हुई थी। मृतक के दो बेटे हैं। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौके पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह विसेन सहित थाने के कई पुलिस कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments