Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से करें निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से करें निस्तारण

अंबेडकर नगर। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय प्रत्येक दिन समय से खुले कार्यालय में जो भी लाभार्थी/नागरिक आए उन से अच्छा व्यवहार किया जाए। उनके लिए पीने के लिए पानी तथा बैठने की व्यवस्था किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 170 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 10 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 160 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर  उप जिलाधिकारी जलालपुर, क्षेत्राधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

      तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल  62 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से छः शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 56 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

   तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 122 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से पांच शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 117 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

       तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 124 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से पांच शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष 119 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील आलापुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 36 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से छः शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 30 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments