Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के लिए स्थल का चयन हेतु बैठक...

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के लिए स्थल का चयन हेतु बैठक सम्पन्न

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत आईटीएमएस परियोजना के दृष्टिगत रामपथ पर पड़ रहे जंक्शन के पुर्नस्थापन कार्य तथा आईटीएमएस परियोजना हेतु इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किये जाने के लिए स्थल का चयन किये जाने आदि के सम्बंध में आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक आहूत की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्माणाधीन रामपथ पर पड़ने वाले 10 जंक्शनो को पुनर्स्थापित करने के सम्बंध में जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर उसे पीडब्लूडी से सत्यापित कराते शासन को प्रेषित किया जाय। उन्होंने आईटीएमएस के सम्बंध में पूर्व दिए गए दिशा निर्देशो के प्रगति की जानकारी की। इसके अतिरिक्त बैठक में आईटीएमएस के कन्ट्रोल एवं कमाण्ड सेन्टर हेतु स्थल का चिन्हींकरण एवं धन की उपलब्धता, नगर निगम अयोध्या के विभिन्न क्रिया-कलापों पर आईटीएमएस इन्टीग्रेशन ,माइलस्टोन की बकाया धनराशि की उपलब्धता के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में अपर आयुक्त राजेन्द्र त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, सीओ यातायात, सहित नगर निगम एवम कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments