Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे को मिला गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान

विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे को मिला गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान

अयोध्या। विश्वहिन्दू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे को संगठन ने गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। प्रवीण दूबे पिछले दस से अधिक वर्षो से गोसंरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रहे है। विहिम का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन वाराणसी में हुआ था। जिसमें उन्हें यह सम्मान मिला है।
विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व महामंत्री ओम प्रकाश यादव, गोरक्षा प्रकोष्ठ के महामंत्री मनोज प्रजापति द्वारा इस सम्मान हेतु मेरा चुनाव करना मेरे लिए गौरव की बात है। संगठन की हर अपेक्षा पर खरा उतरना प्राथमिकता रही है। गोरक्षा के लिए संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत किया जायेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments