Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्मार्टफोन पाते ही खिले छात्राओं के चेहरे

स्मार्टफोन पाते ही खिले छात्राओं के चेहरे

अंबेडकर नगर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुफ्त टेबलेट/ स्मार्ट फोन वितरण की महत्वाकांक्षी योजना अंर्तगत जनपद में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर के गृह विज्ञान के 37 छात्रों, राजनीति शास्त्र के 15, समाजशास्त्र के 44 तथा आधुनिक मध्यकालीन इतिहास के 15 छात्र /छात्राओं को टेबलेट वितरित कर सम्मानित किया गया।टेबलेट वितरण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टेबलेट से तकनीकी सशक्तिकरण में छात्रों को लाभ प्राप्त होगा। भविष्य का मार्ग उज्जवल होगा और इससे उन्हें नई दिशा प्राप्त होगी। छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार निरंतर नई नई योजनाएं लाकर छात्रों के भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। छात्रों को नई नई तकनीक से जोड़ने का निरंतर सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिससे कि छात्र कामयाबी के शिखर पर पहुंचकर अपना परचम लहराए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  युवाओं के कल्याण हेतु तरह-तरह की योजनाएं संचालित है,युवा योजना का लाभ लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। जिला प्रशासन निरंतर युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल,जिला विद्यालय निरीक्षक, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,विद्यालय के प्राचार्य/ अध्यापक, छात्र /छात्राएं तथा जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments