Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवोदय विद्यालय में मिल सकता है 11वीं में प्रवेश, चयन परीक्षा के...

नवोदय विद्यालय में मिल सकता है 11वीं में प्रवेश, चयन परीक्षा के लिए करें आनलाईन आवेदन

अयोध्या। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विद्यालय चलाने में महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक जवाहर नवोदय विद्यालयों में छात्रों का प्रवेश होना है। जेएनवीएस में छात्रों का मुख्य प्रवेश सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही चयन परीक्षा के माध्यम से 6वीं कक्षा के स्तर पर किया जाता है। इसके अलावा, रिक्त सीटें, यदि कोई हो,को भी कक्षा 9वीं में चयन परीक्षा के आधार पर और कक्षा 11वी में कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर भरी जाती हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न बोर्डो द्वारा अपनाये गए अलग-अलग मूल्यांकन पैटर्न एवम परिणाम जारी करने के अलग-अलग समय आदि जैसी कठिनाइयों पर विचार करते हुए, एनवीएस द्वारा 11वीं कक्षा में छात्रों के प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 11वीं कक्षा में छात्रों के प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है जिसके लिए लिंक एनवीएस वेबसाइट नवोदय डाट जीओवी डाट इनपर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 है। चयन परीक्षा 22 जुलाई 2023 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments