Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा मिलेगा यहां के नागरिकों को :...

अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा मिलेगा यहां के नागरिकों को : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने वार्ड नम्बर 36 अवधपुरी में पार्षद प्रत्याशी अशोका द्विवेदी के साथ जनसम्पर्क किया। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी अयोध्या से आध्यात्म व मर्यादा की रश्मि पूरे विश्व में प्रसारित हुई है। यहां कई आध्यात्मिक केन्द्र है जिनका उल्लेंख पौराणिक ग्रंथों में है। यह अध्यात्मिक केन्द्र श्रद्धा के साथ पयर्टन का केन्द्र बनते जा रहे है। अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा फायदा यहां के निवासियों को आर्थिक प्रगति के रुप में मिलेगा।



पार्षद प्रत्याशी अशोक द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या का उसकी महिमा व गरिमा के अनुसार विकास किया जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है। विपक्ष के पास गुमराह करने की राजनीति के अलावा कुछ नहीं बचा है। आने वाले चुनाव में जनता विपक्ष की इस राजनीति का जवाब भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर देने जा रही है। इस अवसर पर रेखा उपाध्याय, हर्षा सिंह, मालती सिंह, श्रीकांत सिंह ,शिव कुमार गौड़, केएन सिंह, चंदन कसेरा, हेमंत जायसवाल, शीतला पांडे, विशाल सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो, नागेश प्रताप सिंह पूर्व उपमंत्री (साकेत) उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments