Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जीतने के बाद हाउस तथा वाटर टैक्स...

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जीतने के बाद हाउस तथा वाटर टैक्स को करेंगे हाफ

अयोध्या। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कमला नेहरू भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
नगर निगम चुनाव संचालन समिति के प्रभारी अनिल सिंह ने कहा आम जनता नगर निगम के तानाशाही रवैया से बुरी तरह त्रस्त है। विकास के नाम पर नगर निगम व्यापारियों के रोजी-रोटी से सरकार खिलवाड़ करती रही और जिन लोगों के मकान तोड़े गए उनको उचित मुआवजा नहीं दिया गया। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा कांग्रेस पार्टी टैक्स के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी एक तरफ जनता अपने घर और कारोबार के उजड़ने से परेशान हैं, वहीं भारी हाउस टैक्स तथा वाटर टैक्स लगाकर नगर निगम ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ने का कार्य किया है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आमजन भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो गया है। महंगाई व टैक्स की मार से जनता परेशान है वह स्थानीय सरकार को बदलना चाहती है। सभी कांग्रेस जनों को कमरकस कर चुनाव मैदान में जाना होगा वह भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाना होगा। पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा व रामदास वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अन्याय शोषण व अनित पूर्व विस्थापन से पीड़ित आमजन के दुख दर्द में हमें भागीदार बनना है, पहले भी कांग्रेसी सरकार के अत्याचार के खिलाफ खड़े रहे हैं।महापौर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने कहा कि मेयर के साथ साथ सभी पार्षद पदों पर भी भारी मतों से जीत दर्ज करनी है ,इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा तो हम हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को हाफ करने का कार्य करेंगे।
चुनाव समिति के संयोजक शैलेंद्र मणि पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंध आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा पूरे जिले के नियुक्त नगर पंचायत और नगरपालिका के प्रभारियों को उम्मीदवारों के साथ उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कर्मठता के साथ अपना योगदान देना होगा। बैठक में प्रमुख रूप सेराजेंद्र प्रताप सिंह, महेश वर्मा, अशोक सिंह, शिवपूजन पांडे अनिल तिवारी, रेनू राय , बसंत मिश्रा , राम अभिलाष पांडे, राम बहादुर सिंह राम बहादुर सिंह, दिनेश शुक्ला, अमरीश पांडे, संजय तिवारी, राम अवध, आरिफ आदि, , मनोज पाठक, राम सागर रावत, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजदेव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments