Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में नियुक्त समस्त वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी / प्रभारी अधिकारी / सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत नए दिशा निर्देशों को भली भांति समझते हुए उन्हीं के अनुसार कार्यवाही संपादित कराएं। किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं रखेंगे। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि अपने से संबंधित प्रत्येक कार्य को संबंधित अधिकारी स्वयं संपादित करेंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ वरिष्ठ प्रभारी अधिकारियों तथा सहायक प्रभारी अधिकारियो के दायित्वो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments