Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबी.एन.के.बी.पी .जी कालेज में समारोह पूर्वक मनाया गया एन सी सी का...

बी.एन.के.बी.पी .जी कालेज में समारोह पूर्वक मनाया गया एन सी सी का 75वां स्थापना दिवस


◆ लेफ्टिनेंट विवेक के नेतृत्व में कैडेट्स ने किया रक्तदान


अंबेडकर नगर। जनपद मुख्यालय स्थित बिशेश्वर नाथ कैलाश बिहारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित एन. सी.सी. 65 बटालियन के एन.ओ. लेफ्टिनेंट विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में एन.सी.सी.कैडेट्स ने विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 75वां स्थापना दिवस मनाया। एनसीसी दिवस हर साल नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। स्थापना दिवस पर कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए लेफ्टिनेंट विवेक तिवारी ने कहा कि यह एक स्वैच्छिक ‘त्रि-सेवा संगठन’ है। इस संगठन में सेना, नौसेना और विंग शामिल हैं।एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है, सामाजिक कार्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व निखार में एनसीसी की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रीय कैडेट कोर का लक्ष्य कैडेटों को समाज के अच्छे नागरिक बनाने और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे योग्य और अग्रणी बनाने के लिए उनमें चारित्रिक गुणों का विकास करना है। एनसीसी में आकर कैडेटों में नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है जो उनके जीवन पर्यंत काम आती है।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बी.एन.के. बी.पी.जी.कॉलेज, टी.एन.पी.जी.कॉलेज, टांडा, ग्रामोदय डिग्री कॉलेज, सया और बी.एन. इंटर कॉलेज, अकबरपुर के कैडेट्स सम्मिलित रहे।

लेफ्टिनेंट विवेक तिवारी एवं नायब सूबेदार अजय बच्चन के नेतृत्व में एन.सी.सी.कैडेट्स साक्षी विश्वकर्मा, दर्शिका साहू,लक्ष्मी, जूही, अंजलि मौर्य, रंगीता विश्वकर्मा, शब्बो ख़ातून,विशाल शर्मा, प्रिंस यादव, संजना, मरियम सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या कैडेट्स ने रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments