Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररोजगार मेले में 61 बेरोजगारों को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 61 बेरोजगारों को मिला रोजगार


अयोध्या । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आईटीआई, एवं कौशल विकास मिशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार राजकीय आईटीआई परिसर अयोध्या में आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर प्रतिष्ठित कम्पनियों के एचआर द्वारा 61 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सहायक निदेशक, सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण ने रोजगार मेले में आये हुए बेरोजगार युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में  जिला रोजगार सहायता अधिकारी धर्मेन्द्र ने मेले में आये हुये बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार के अवसर एवं सेवायोजन पोर्टल की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments