Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या31670 पन्ना प्रमुख करेंगे हर घर-हर मतदाता से सम्पर्क

31670 पन्ना प्रमुख करेंगे हर घर-हर मतदाता से सम्पर्क


अयोध्या। भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र में 31670 पन्ना प्रमुख बनाएं हैं। 60 वोटर पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया है। जिनकी नियुक्ति स्थानीय समीकरणों को देखते हुए की गई है। पन्ना प्रमुख का नाम वोटर लिस्ट के उस पन्ने में अंकित है। सभी पन्ना प्रमुखों को उन्हीं 60 वोटरों से नियमित रूप से सम्पर्क व संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों के प्रति कन्वेंस करना है।

लोक सभा संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र के सभी 24 मंडलों तथा 301 शक्ति केन्द्रों की समन्वय बैठक हो चुकी है। सभी 2074 बूथों पर भी बैठकें की जा चुकी है। स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रख कर पन्ना प्रमुखों बनाए गए हैं। जो उसी पन्ने के वोटर से सम्पर्क करेंगे। सभी पन्ना प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान दें। तथा उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़े।

लोक सभा सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र के 24 मंडल व शक्ति केन्द्र की समन्वय बैठक सम्पन्न हो चुकी है। मंडल व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुख से समन्वय के आधार पर हर घर – हर मतदाता से कम से कम तीन बार सम्पर्क व संवाद करने को कहा गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अशोक कसौंधन, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।


सोमवार को लोकसभा के सभी मंडलों में खुलेंगे चुनाव कार्यालय


लोकसभा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के सभी 24 मंडलों में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। वैदिक मंत्रोचार तथा हवन पूजन के मध्य चुनाव कार्यालयों की शुरूवात की जाएगी। इस दौरान मंडल कार्यालय पर जिले स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments