Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या26 में 18 किलोमीटर डक्ट निर्माण का कार्य पूरा, 30 जून के...

26 में 18 किलोमीटर डक्ट निर्माण का कार्य पूरा, 30 जून के बाद प्रारम्भ होगा सीवर लाईन का कार्य

अयोध्या। रामपथ चौड़ीकरण मे डक्ट सीवर लाइन कार्यों का एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने मीडिया बताया कि डक्ट जो 26 किलो मीटर की बननी थी जिसमें अभी तक 18 किलोमीटर डक्ट का कार्य पूरा हो चुका है। 30 जून तक कार्य पूरा करने के बाद सीवर लाइन का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जो रोड किनारे पाइप पड़े हैं वह सीवर के पाइप पड़ना शुरू हो जाएंगे जैसे आगे बरसात होना है, रोड पर पानी बहेगा व सीवर पाइप लाइन के जरिए अंदर चला जाएगा। जिसका तेजी से काम चल रहा है।कंपनी मेन पावर बड़ी है डक्ट लगभग लगभग तैयार है। वही सिविल लाइन एरिया मे काम चल रहा है। जिसमे रिकाबगंज से होते हुए निवाया, गुदड़ीबाज़ार, साहबगंज, अमानीगंज औऱ नयागंज तक नीचे तक हमारी खुद की डक्ट बन रही है। जिसको देखते हुए रोज समीक्षा होती है।वही कहा कहीं-कहीं रोड पर ट्रांसफार्मर लगे हैं उसको हम अपने आर ओ डब्ल्यू से पीछे लगवा रहे हैं। उनकी जगह चिन्हित की जा रही है उसको पीछे लगाने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments