अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के चितावा गांव में ट्यूबवेल पर सो रही वृद्ध महिला से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट से संबंधित झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सात और आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे से एक बजे के बीच चितावा गांव में वृद्ध महिला अपने ट्यूबवेल पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी अंदर घुसे और महिला से 10 हजार रुपये, झटका मशीन तथा उसके पैर से चांदी की पायल, नाक की सोने की कील, सोने के टॉप्स और गले का लॉकेट जबरन ले गए। शिकायत के आधार पर तारुन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को डगराभारी मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सफीकपुत्रमो. अब्बासनिवासीदेवरादाउदपुर, थानागोसाईगंज, अयोध्या और संजयवर्मापुत्ररामचरित्रवर्मानिवासीमरथुआसरैया, थानाअहिरौली, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सफीक के कब्जे से एक जोड़ी पायल और एक हजार रुपये, जबकि संजय वर्मा के पास से झटका मशीन और पांच हजार रुपये बरामद हुए। घटना में शामिल रामूउर्फशिवरामकुमारपुत्रझगरूनिवासीचितावा, थानातारुन की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मो. सफीक के खिलाफ अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं संजय वर्मा के खिलाफ भी अयोध्या और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लालचन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक जंगबहादुर यादव, रितेश सिंह, अरुण पटेल तथा कांस्टेबल आशीष यादव, दिनेश पाल, गम्भीर सिंह, सोनू यादव और शिवानन्द शामिल रहे।