Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो पालियों की परीक्षा में 81030 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1350 अनुपस्थित

दो पालियों की परीक्षा में 81030 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1350 अनुपस्थित

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक दो पालियों की परीक्षा में 81 हजार 30 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1350 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 30 हजार 793 में से 567 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय पाली की परीक्षा में 50 हजार 237 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 783 अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक वार्षिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सचलदल द्वारा सख्ती की जा रही है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments