Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान

0

अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन, अयोध्या कैंट द्वारा गुरुवार को जिला रक्त कोष विभाग में 63वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर में 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में अंकित जायसवाल, प्रेम राजपाल, राजकुमार, मुरली, रोहित मखीजा, अमन यादव, अमर प्रजापति, सुमित, राहुल आहूजा, नंदकिशोर आहूजा, अमरजीत यादव, मृत्युंजय सिंह और सुमित राजपाल शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और मानवीय कार्य है। समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए नियमित रक्तदान ही सबसे बड़ा सहयोग है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version