Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा की राजनीति आस्था, विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति – भूपेन्द्र...

भाजपा की राजनीति आस्था, विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति – भूपेन्द्र चौधरी

0

◆ अखिलेश यादव का दीपोत्सव पर बयान को बताया अंधकारमय मानसिकता का प्रतीक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश बदलते स्वरूप में सबके सामने है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश पूरे देश में अग्रणी है।

गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद हनुमानगढ़ी में मत्था टेकते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों से बातचीत में भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीति सदैव “विरासत, संस्कृति, आस्था और विकास” के समन्वय पर आधारित रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के दीपोत्सव पर दिए बयान को “अंधकारमय मानसिकता” का प्रतीक बताया। साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जिसने अपने हलफनामे में भगवान राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था। चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने हिंदू आस्था और बहुसंख्यक समाज का बार-बार अपमान किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की राजनीति आस्था, विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति है, जबकि विपक्ष जनता को भ्रमित कर नकारात्मकता फैलाने में लगा है। भाजपा सदैव आस्था, विरासत और भारतीय संस्कृति का सम्मान करती रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में एनडीए को ही जनादेश देगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास यात्रा प्रारंभ हुई है, उसे जनता आगे बढ़ाना चाहती है।

तीन कलश तिवारी मंदिर पहुंचने पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक चंद्र भान पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामनामा व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version