Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि के सिविल इंजीनियरिंग के 12 छात्रों का इंजीनियरिंग ट्रेनी पर हुआ...

अविवि के सिविल इंजीनियरिंग के 12 छात्रों का इंजीनियरिंग ट्रेनी पर हुआ चयन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आईईटी के 12 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा. लि. में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर हुआ। जिसमें अर्पित यादव, नितिन कुमार, निशार अली, राजन यादव, अखिलेश वर्मा, शुभम तिवारी, भरत वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, दिवाकर त्रिपाठी, और विकास मौर्य को कंपनी की ओर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सायं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि संस्थान में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें। इसके अलावा संस्थान की आवश्यकता बने। निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments