अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व सीएसआर के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। यह शिविर 23 से 27 फरवरी तक महामाया राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।
पांच दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने जरूरतमंद मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। इस दौरान कुल 116 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं और परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
समापन अवसर पर टांडा परियोजना के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा एवं अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश कुमार खेतान मौजूद रहे। अधिकारियों ने वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही चिकित्सकों से ऑपरेशन की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यकारी निदेशक ने चिकित्सा दल के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।