अयोध्या । डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह बुधवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में 1,66,055 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें करीब 60 प्रतिशत छात्राएं रहीं। 120 पदकों में छात्राओं ने 86 पदक हासिल किए, जो करीब 72 प्रतिशत है।
राज्यपाल ने उपाधि और पदक प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, अभिभावकों और गुरुजनों के त्याग, परिश्रम एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने तथा अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
