Sunday, May 12, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कार चालक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अज्ञात कार चालक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अम्बेडकर नगर। कोतवाली टाण्डा क्षेत्र के ग्राम त्रिमुहानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बीते 26 अक्टूबर को कार की टक्कर से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में टाण्डा पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी पूनम निवासिनी ग्राम भटोली थाना टाण्डा ने कोतवाली टांडा पुलिस को अवगत कराया कि उनके पति अमर कांत बीते 26 अक्टूबर को दिन में लगभग ढाई बजे रिश्तेदारी से लौट कर त्रिमुहानी के पास सड़क के किनारे खड़े होकर सवारी का इंतेजार कर रहे थे कि इतने में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑल्टो कार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से बसखारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार न0 यू पी 51 ए क्यू 6789 के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में तो ले लिया परंतु चालक अभी फरार है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments