Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृक्षों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व : लल्लू सिंह

वृक्षों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व : लल्लू सिंह


◆ मिल्कीपुर के मीठे गांव में रोपित किए गये 121 पौधे


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में रविवार को मिल्कीपुर तहसील के मीठे गांव में 121 पौधे रोपित किए गये। रोपित किए गये पौधों में हरिशंकरी के साथ नीम, पीपल, बरगत समेत अन्य पौधे सम्मलित है। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में ट्रीगार्ड लगाए गये है।

                  पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना हर व्यक्ति का दायित्व बना है। वृक्ष का हमारें जीवन में बड़ा महत्व है। पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में वृक्षों का बड़ा योगदान रहता है। पौराणिक महत्व वाले हरिशंकरी समेत अन्य पौधों का रोपण किया जा रहा है। सनातन धर्म में वृक्षों को पूजनीय माना जाता है। पौधे रोपित करना पुण्य का कार्य है। वृक्षों की उपस्थिति हमारें भीतर मौजूद नकारात्मक उर्जा को दूर करने में सहायक होती है। अध्यात्मिक दृष्टि से वृक्षों का काफी महत्व है। प्राचीन काल से हमारे ऋषि मुनि अपने शिष्यों को पौधों के धार्मिक व अध्यात्मिक महत्व बताते हुए उसे रोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे है।

                  उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति संकल्पित हो। पौध रोपण के साथ उसके सुरक्षा व पोषण की जिम्मेदारी भी ले। इस अपने जीवन में एक अभियान की तरह से ले। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, अनिल सिंह प्रधान, अशोक मिश्रा, संजय पाठक, श्याम नारायन पाठक, नवल जायसवाल, रविन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, अरविंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश शुक्ल, मनोज तिवारी, सुरेन्द्र गिरी सहित  भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments