अम्बेडकरनगर। देवरिया पंडित में श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नव दिवसीय राम कथा के छठवें दिन राम कथा कहते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज कहा कि मनुष्य के मन पर सर्वाधिक प्रभाव संगति का होता है, जैसी संगत वैसी रंगत, मंथरा के कुसंग का ही प्रभाव था कि माता कैकेई को पति की मृत्यु , राम वनवास का तो कलंक लगा ही जिस पुत्र के लिए राज्य मांग रही थी उस भारत ने जीवन में कैकई को मां नहीं कहा और न ही उनकी चौखट पर कदम रखा।
