Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पेड़ से टकराई कार, बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

पेड़ से टकराई कार, बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के निकट मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बनारस से बस्ती जा रही एक चार पहिया कार चालक की आंख झपकने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार अनिल सिंह, राज नारायण, छाया तथा चालक अखिलेश्वर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोग जनपद बस्ती के थाना छावनी क्षेत्र के टिकरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही मालीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं, उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।
थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version