Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर की गई साफ...

भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर की गई साफ सफाई


जलालपुर अम्बेडकर नगर। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चला रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जलालपुर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई भाजपाइयों द्वारा की गई। इसी क्रम में  नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में देवेश मिश्र,अजीत निषाद,सतनाम सिंह,विकाश निषाद,आनंद जैसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिलकर मठिया मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों ने साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।  साफ सफाई का अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं ने  नगर के प्रसिद्ध शिवाला मंदिर समेत आदि  विभिन्न मंदिरों के परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया .संजीव मिश्र ने बताया कि संकल्प के साथ परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा ही सच्ची सेवा है जिसे अपने  कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने साबित किया कि वे देश के सच्चे सेवक हैं । उन्होंने कहा कि स्वच्छता को संस्कार बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री जी की सबसे बड़ी पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान में करोड़ो देशवासियों ने अपना योगदान दिया।  प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपनों के साथ केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने को कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इस अवसर पर अन्य विभिन्न स्थानों पर आशाराम मौर्य ,शिवम आर्य, आशीष सोनी ,अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर, प्रिंस सोनी समेत आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments