Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलभराव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

जलभराव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुंडेहरा बंदीपुर में मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों और बाजार वासियों के मुताबिक बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है। कई बार राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का भी खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और खराब हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments