अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वाधान में रामनगर कॉलोनी स्थित संत नवल राम दरबार परिसर में समाजसेवी विकास आहूजा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्त विकार से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना था।
शिविर में कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान करने वालों में रोहित मखीजा, सूरज कुमार, हर्षित सोनी, तिलकराम, राजन वर्मा, हर्षित पटेल, सुभाष चंदनी, गौरव मंदानी, जगदीश मखीजा, अमित गोस्वामी, कुलदीप हसानी, कमल रावलानी, आकाश हिमनानी, वरुण टेकचंदनी एवं नेहा अम्लानी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विशेष रूप से यश चांदनी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अपना पहला रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमल रावलानी एवं कुलदीप हसानी का विशेष योगदान रहा।