Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, आग से बचाव के दिए गए टिप्स

अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, आग से बचाव के दिए गए टिप्स

0

टांडा, अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा की ओर से सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया और विभिन्न प्रकार की आग से बचाव व नियंत्रण के तरीके बताए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा रहे। उनके साथ गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष संघमित्रा परिदा, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट विनय कुमार वर्मा, महाप्रबंधक ऑपरेशन, हर्ष कुमार सेठी, महाप्रबंधक विजिलेंस, सुभाष चंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट एम. दानय्या, अपर महाप्रबंधक मेंटेनेंस, प्रमोद कुमार गोयल एवं अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, रजनीश कुमार खेतान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक कमांडेंट एम. दानय्या ने किया। उन्होंने सप्ताह भर चले जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अग्निशमन दल के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आग बुझाने और बचाव कार्य से संबंधित प्रभावी प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि जयदेव परिदा ने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से आग से होने वाली घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने अग्निशमन शाखा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उप निरीक्षक रोशियो बाबू ने धन्यवाद ज्ञापन किया और अग्निशमन दल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए संयंत्र की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version