Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, मेडिकल कॉलेज में लगा...

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर

0

अम्बेडकर नगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवान फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा से राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि युवान फाउंडेशन विगत कई वर्षों से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

शिविर में रक्त कोष प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य, डॉ. जय प्रकाश यादव, काउंसलर दीपक नाग, राजकुमार तथा राकेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रक्तदान करने वालों में महिला रक्तदाता अम्बरीन मंसूर ने पांचवीं बार रक्तदान किया। वहीं प्रवीण कुमार गुप्ता ने 31वीं, प्रमन श्रीवास्तव ने 20वीं तथा विवेक जायसवाल ने 16वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। इसके अलावा दीपक, उमंग मांझी, वीरेंद्र मांझी, आलोक मांझी, अवनीश सिंघल, बृजेश कुमार, फरहान, धर्मवीर भारती, अमरजीत सोनी, अनिल सोनी, अमन, दीपक कन्नौजिया, सुमित गुप्ता, अजीत यादव, आनंद कुमार, मुकेश शर्मा और अमन कुमार वर्मा सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version