Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

0

अम्बेडकर नगर। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बनेथू दुबाने का पूरा निवासी अनूप दूबे पुत्र रामपूजन दूबे अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से अकबरपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में रघुनाथपुर दहलवा गांव के निकट अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनूप दूबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में बैठे अजीत कुमार दूबे पुत्र श्रीनाथ दूबे निवासी ग्राम रामपुर बनेथू दुबाने का पूरा तथा पवन कुमार मिश्र पुत्र ब्रह्मदत्त मिश्र निवासी ग्राम बन्दनडीह गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीटी से जिला मुख्यालय आ रहे उप जिलाधिकारी ने रुककर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। सूचना पर महरूआ थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनूप दूबे की मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे गांव दुबाने का पूरा समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। जहां-जहां यह खबर पहुंची लोग स्तब्ध रह गए। बताया जाता है कि मृतक अनूप दूबे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अकबरपुर स्थित एक होटल में काम करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, महरूआ पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version