Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर 31 मई को बरेली...

युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर 31 मई को बरेली में

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर एवं शपथ ग्रहण समारोह 31 मई को जनपद बरेली स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में बरेली जनपद की टीम कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में  जुटी हुई है। बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही भारत सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल पद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सशक्त, जागरूक एवं संघर्षशील युवा व्यापारी नेतृत्व तैयार करना है, जो भविष्य में व्यापारी समाज की आवाज बन सके। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर को विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्रों में विभाजित किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version