Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवती को भगाने के आरोप में दो पर मुकदमा, जांच में जुटी...

युवती को भगाने के आरोप में दो पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने, धमकी देने और अपहरण के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गोबिंदपुर गांव निवासी हरिकेश पुत्र सभाजीत ने जान से मारने तथा उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप है कि हरिकेश के साथ उसका भतीजा विपिन पुत्र राकेश भी युवती के मोबाइल पर लगातार कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करता था।
पिता का कहना है कि दोनों आरोपितों ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता न चलने पर उसने जैतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version