Monday, June 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्मनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत, दो...

सम्मनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत, दो घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनिया स्थित पंचायत भवन के पास रास्ते मे शनिवार देर रात हटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शरीफपुर निवासी साहिल पुत्र शकील उम्र 22 वर्ष तथा जमशेद पुत्र नसीम लखनिया बाजार से दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि पंचायत भवन के पास खड़े लखनिया निवासी सुनील पुत्र अमरजीत एवं उसके कुछ साथियों से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान साहिल के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि जमशेद भी घायल हो गया साथ में दूसरी बाइक पर यासीन पुत्र शरीफ तथा गुलाम अशरफ पुत्र इस्लाम भी थे मारपीट के दौरान यासीन को भी चोटे आई और यह भी घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं जमशेद व यासीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
साहिल की मौत की सूचना मिलते ही शरीफपुर, लखनिया तथा आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नीतीश कुमार ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है तथा अन्य घायल हैं, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments